सात हिंदुस्तानी: ये फिल्म नहीं देश की महिलाओं की ताकत का नाम है
भाजपा के बाहुबली नेता और WFI के पूर्व अध्यक्ष Brij Bhushan Sharan Singh की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ खाप पंचायतें हरियाणा और यूपी में सामाजिक, राजनीतिक तौर पर सिंह को घेर रही हैं, दूसरी तरफ एफआईआर में दर्ज कराई सातों महिला पहलवानों की डिटेल्स सामने आ गई हैं। इससे Brij Bhushan Sharan Singh के ये दावे कमजोर होते नजर आ रहे हैं कि उनके खिलाफ पहलवानों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। आइए देखते हैं कि दो एफआईआर में इन सात पहलवानों ने क्या शिकायतें की हैं।
पहली महिला पहलवान की शिकायत, उनके पिता की जुबानी
बेटी ने एशियन चैंपियनशिप में 62KG फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता। फिर 16 साल की उम्र में झारखंड के रांची में नेशनल गेम्स में जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। यहीं पर उनकी बेटी के साथ फोटो लेने के लिए बृजभूषण ने जबरन उसे अपने पास खींचा। उसे बाहों में इतना कसकर जकड़ लिया कि वह खुद को छुड़ाने के लिए हिल तक नहीं पाई। फोटो लेने के बहाने बृजभूषण ने उसे और जोर से अपनी तरफ जकड़ा और उसके कंधे को भी जोर से दबाया। इसके बाद वह अपना हाथ सरकाते हुए कंधे से नीचे ले गया और नाबालिग पहलवान की छाती पर फिराने लगा। यह करते हुए बृजभूषण ने नाबालिग पहलवान को कहा- तू मेरे को सपोर्ट कर, मैं तेरे को सपोर्ट करूंगा, मेरे साथ टच में रहना। यह सुनकर पहलवान ने कहा- सर, मैं अपने बलबूते यहां तक आई हूं और आगे भी मेहनत करके आगे तक जाऊंगी। यह सुनकर बृजभूषण ने कहा- एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल जल्द होने वाले हैं। वह उसके साथ कोऑपरेट नहीं कर रही तो इसका खामियाजा आने वाले ट्रायल्स में भुगतना पड़ेगा। इसके बाद बृजभूषण ने नाबालिग पहलवान को कमरे में बुलाया। नाबालिग पहलवान प्रेशर में थी कि उसका करियर बृजभूषण बर्बाद न कर दे, इसलिए वह मिलने चली गई। वहां पहुंचते ही बृजभूषण ने उसे अपनी तरफ खींचा और जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाने की कोशिश की। नाबालिग पहलवान इससे पूरी तरह सहम गई। उसने किसी तरह खुद को बृजभूषण के चंगुल से छुड़ाया और कमरे से बाहर भाग निकली।
महिला पहलवान नंबर 2:
सांस चेक करने के बहाने मेरी नाभि पर हाथ रखा
“अगस्त 2022 में बुल्गारिया में वर्ल्ड जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पहली बार बृजभूषण ने उसे सेक्सुअली हैरेस किया। वह ट्रेनिंग पर थी। बृजभूषण ने उसे अकेले बुलाया। उसने इनकार कर दिया। इसके बाद बृजभूषण ने दोबारा बुलाया। उसने मेरी टी-शर्ट ऊपर उठाई और मेरे पेट पर हाथ रख दिया। फिर सांस चेक करने के बहाने मेरी नाभि पर हाथ रखा।
बृजभूषण होटल में उसी फ्लोर पर कमरा लेता था, जहां पहलवान ठहरते थे। वह लुंगी में घूमता था। एक बार होटल में बृजभूषण ने मुझे अकेले पकड़ लिया। मुझे कुछ खाने का ऑफर दिया। बृजभूषण ने कहा कि इससे परफार्मेंस सुधरेगी। यह आइटम मेरे डायटिशियन या कोच ने अप्रूव नहीं की थी। 2022 में एक कंपीटिशन में मुझे चोट लग गई। जापान से इंडिया लौटने पर मुझे फेडरेशन के ऑफिस बुलाया गया। जहां बृजभूषण ने इलाज के बदले सेक्सुअल फेवर मांगा।
महिला पहलवान नंबर 3:
इजाजत के बगैर मेरी टी-शर्ट ऊपर खींच दी और छाती पर हाथ रख दिया
बिसकेक में चैंपियनशिप के दौरान मैं ग्राउंड के मैट पर स्ट्रेचिंग-वार्मअप कर रही थी। बृजभूषण वहां किनारे खड़े होकर मुझे देखने लगा। जब मैं मैट पर लेटी हुई थी तो अचानक बृजभूषण करीब आ गया। तब वहां मेरा कोच नहीं था। मेरी इजाजत के बगैर उसने मेरी टी-शर्ट ऊपर खींच दी और छाती पर हाथ रख दिया। फिर उसे सरकाते हुए पेट पर ले गया। उसने सांस लेने की जांच करने का बहाना बनाया। बृजभूषण मेरा करियर बर्बाद न कर दे, इस वजह से मैं कुछ नहीं बोल सकी।
2019 में मैं फेडरेशन के ऑफिस दिल्ली गई। वहां नेशनल कैंप की क्वेरी के लिए सेक्रेटरी विनोद तोमर से मिलने गई तो उसने मेरे भाई को बाहर रुकने को कहा। अंदर बैठे आदमी को भी बाहर भेज दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मैंने भागकर जान बचाई।
दूसरी घटना “फेडरेशन के कार्यालय में जाने पर मुझे आरोपी (सिंह) के दफ्तर में बुलाया गया। मेरा भाई जो मेरे साथ आया था, उसे साफ़-साफ़ वहीँ पर रुकने के निर्देश दिए गये…आरोपी (सिंह) ने अन्य लोगों के कक्ष से जाने के बाद दरवाजा बंद कर दिया।। और मुझे अपनी ओर खीच लिया, और मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।”
महिला पहलवान नंबर 4
मेरी इजाजत के बगैर की जा रही हरकतें बेहद अश्लील और आपत्तिजनक थीं
“जब मैं टीम फोटोग्राफ के लिए सबसे पिछली पंक्ति में खड़ी थी, थी आरोपी (सिंह) आया और मेरे बगल में खड़ा हो गया। अचानक मुझे महसूस हुआ कि मेरे पृष्ठ भाग में किसी ने हाथ रख दिया है। मैं आरोपी (सिंह) की हरकतों पर भौंचक्का थी, जो मेरी इजाजत के बगैर की जा रही हरकतें बेहद अश्लील और आपत्तिजनक थीं…जब मैंने दूर हटने की कोशिश की, तो मेरे कंधे पकड़कर मुझे ऐसा करने से रोका गया।”
मैंने लखनऊ में चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वहां ग्रुप फोटो के दौरान बृजभूषण ने मेरे पीछे कमर के नीचे हाथ रख दिया। जब मैंने वहां से जाने की कोशिश की तो बृजभूषण ने जोर से मेरा कंधा पकड़ लिया। किसी तरह में वहां से निकली। 2022 में लखनऊ कैंप में मैंने छुट्टी मांगी। छुट्टी चीफ कोच देते हैं लेकिन उन्होंने मुझे कहा- तुमको खुद नेताजी से मिलना पड़ेगा और उसके बाद जो भी एक्शन होगा, उसके लिए तुम खुद जिम्मेदार होगे। मुझे कैंप से नाम काटने और ट्रायल में हिस्सा न लेने देने के लिए भी धमकाया गया।
महिला पहलवान नंबर 5
बृजभूषण ने कहा- ज्यादा स्मार्ट बन रही है क्या, आगे कोई कंपीटिशन नहीं खेलने क्या तूने
कर्नाटक में मेडल सेरेमनी के दौरान बृजभूषण ने मुझे बुलाया। जहां मुझे पर्सनल सवाल पूछे। मेरे साथ फोटो खिंचवाने के लिए कंधे से पकड़कर जबरदस्ती मुझे अपनी तरफ खींचा। मैंने विरोध किया तो बृजभूषण ने कहा- ज्यादा स्मार्ट बन रही है क्या, आगे कोई कंपीटिशन नहीं खेलने क्या तूने।








No comments:
Post a Comment