दोस्तो, हमने यह पढ़ा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा भारत में सबसे प्रतिष्ठित और मांग वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। यह Civil सेवाओं और IAS विभिन्न अन्य सरकारी पदों पर सेवा करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार रहा है। हमने UPSC परीक्षा के अतीत और वर्तमान महत्व पर विचार किया, इससे उत्पन्न चुनौतियों का विश्लेषण और संभावित समाधान भी विचार किया। इस बार हम इस साल की UPSC परीक्षा में सफल हुए कुछ परीक्षार्थियों का संघर्ष और सफलता देखेंगे, उनसे पूछे गए सवालों और दिए गए जवाबों को भी आपके सामने रखेंगे।
समोसा ऑफर हुआ...खाने से मना किया तो मिठाई की रेसिपी पूछ ली; पूछा कि कॉलेब्रेटीव फैटलिज्म क्या होता है
विदुषी सिंह, AIR 13
उम्मेद भवन पैलेस से किस सेलिब्रिटी की वेडिंग हुई...जवाब नहीं दे पाईं
यूपी के फैजाबाद की रहने वाली विदुषी ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर कर लिया। विदुषी ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से BA (Hons) की पढ़ाई की है। उनके पिता दीपेंद्र प्रताप सिंह इंडियन एयरफोर्स में रहे हैं। जोधपुर में उनकी तैनाती के दौरान ही विदुषी पैदा हुई थी। यही वजह थी कि बोर्ड ने इंटरव्यू के दौरान उनसे जोधपुर से जुड़ा सवाल पूछा। सवाल था कि जोधपुर के फेमस उम्मेद भवन पैलेस में किस बड़ी सेलिब्रिटी की वेडिंग हुई थी। इसका जवाब विदुषी को नहीं पता था। तो बड़े ही साफगोई से उन्होंने अपनी बात कही। बाद में बोर्ड मेंबर ने खुद ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी उम्मेद पैलेस में होने की बात बताई।इंटरव्यू में समोसा ऑफर हुआ...मना किया तो मिठाई की रेसिपी पूछी
इसके अलावा इंटरव्यू बोर्ड ने उनकी डेजर्ट (मिठाई या स्वीट) बनाने की हॉबी के बारे में भी सवाल किया। विदुषी कहती हैं, ''इंटरव्यू के लिए जैसे ही मैंने रूम में प्रवेश किया, बोर्ड मेंबर समोसे खा रहे थे। मुझे भी खाने के लिए ऑफर किया। मगर, मैंने थैंक्स कहकर मना कर दिया। इस पर एक बोर्ड मेंबर ने कहा कि आपका इंटरेस्ट डेजर्ट बनाने में हैं। लगता है इसीलिए आपको समोसा नही पसंद है। आखिर कौन सा डेजर्ट आपको बनाना पसंद हैं?
![]() |
| French Chocolate Pastry |
फिर विदुषी ने फ्रेंच चाकलेट पेस्ट्री बनाने की रेसिपी बताई। करीब 35 मिनट चले इंटरव्यू के दौरान विदुषी से इकोनॉमिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन्स समेत तमाम विषयों पर 30 से ज्यादा सवाल किए गए। जिनमें से ज्यादातर का उन्होंने सटीक जवाब दिया।
चैतन्य अवस्थी, AIR 37
अमिताभ बच्चन की झुंड फिल्म देखी, और मिली ऑल इंडिया 37 रैंक
यूपी के औरैया के रहने वाले चैतन्य अवस्थी ने 37वीं रैंक हासिल की है। CLAT पास करके उन्होंने कोलकाता के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB किया। करीब 35 मिनट के इंटरव्यू में उनसे 30 सवाल पूछे गए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के नए अमेरिकी राजदूत एरिक गारसिटी पर दिए गए बयान के बारे में पूछा गया।
चैतन्य से इसके अलावा उनकी फिल्म देखने और कविता लिखने के हॉबी पर भी सवाल हुए। चैतन्य से किस तरह की मूवीज पसंद होने की बात पूछी गई। और हाल ही में कौन सी पिक्चर देखने पर भी सवाल किया गया। जवाब में चैतन्य ने बताया कि उन्हें बायोपिक आधारित फिल्में पसंद हैं। हाल के दिनों में अमिताभ बच्चन की 'झुंड' और दीपिका पादुकोण की 'छपाक' देखी है।
झुंड के बारे में उन्होंने बताया कि यह मुंबई के एक स्पोर्ट्स टीचर की कहानी है, जो स्लम्स में रहने वाले बच्चों के साथ मिलकर नई फुटबाल टीम बना देते हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण की फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर पर आधारित है।
UPSC परीक्षा: अतीत, वर्तमान, महत्व, चुनौतियाँ और समाधान
मनन अग्रवाल, AIR 46
UPSC में ऑल इंडिया 46 रैंक पाने वाले लखनऊ के CMS राजेंद्र नगर ब्रांच के मनन अग्रवाल का परिवार बिजनेस फैमिली से है। पिता और बड़े भाई बिजनेस संभालते हैं। हालांकि उनके ऊपर कभी फैमिली बिजनेस संभालने का दबाव नहीं रहा। IIT बॉम्बे से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और फिर तीसरे प्रयास में ही UPSC में सफलता हासिल कर ली।
इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल के बारे में मनन ने बताया कि उनसे एक सवाल सुप्रीम कोर्ट की 'कॉलेब्रेटीव फैटलिज्म' पर किया गया। टिप्पणी के बारे में पूछा गया। वो इस सवाल का जवाब नहीं दे सके। बाद में बोर्ड पैनल मेंबर ने ही बताया कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की गई है।
इसके अलावा मनन से एक सवाल IIT बॉम्बे में छात्र की सुसाइड को लेकर भी किया गया। उनसे पूछा गया कि IIT बॉम्बे में जाति या आर्थिक के आधार पर भेदभाव किया जाता है। इसके जवाब में मनन ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के दौरान ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ।
हालांकि कई बार बातचीत में जब ऑल इंडिया रैंकिंग की बात होती है, तो अलग-अलग कैटेगरी में होने के कारण कम रैंक पर संस्थान मिलने की बात सामने आती है। संभव है कि इस दौरान ही कोई ऐसी बात रही हो, जिससे छात्र आहत हो गया हो।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि IIT बॉम्बे जेंडर बेस्ड सेंसिटिविटी के मामले में देश के चुनिंदा टॉप संस्थानों में हैं। अगर, बेहतर तरीके से इस मसलों पर स्टूडेंट्स की ग्रूमिंग की गई, तो यह भी आसानी से सुलझाया जा सकता हैं। मनन ने मैथमेटिक्स को ऑप्शनल सब्जेक्ट चूज किया था।
अर्नव मिश्रा, AIR 56
यंग जनरेशन को ड्रग्स से कैसे बचाएंगे? ग्रीन एनर्जी के लिए खुद से क्या करेंगे?
यूपी के रायबरेली के अर्नव मिश्रा का इंटरव्यू भी काफी दिलचस्प रहा। उन्होंने 2021 की UPPCS परीक्षा भी पास की थी। वहां उनकी 16वीं रैंक रही थी। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश अकादमी अलीगंज में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनसे इंटरव्यू के दौरान सर्विस रिलेटेड सवाल भी पूछे गए। इसके अलावा ड्रग्स की प्रॉब्लम के बारे में भी पूछा गया।
UPSC में अर्नव का यह तीसरे प्रयास था। वो कहते हैं कि अर्जुन जैसी मेरी स्थिति रही, पर तैयारी के दौरान भगवत गीता से प्रेरणा ली। इच्छा शक्ति को जगाने का काम किया।









No comments:
Post a Comment