Search This Blog

Showing posts with label Accident. Show all posts
Showing posts with label Accident. Show all posts

Tuesday, May 23, 2023

Vaibhavi Upadhyay नहीं रहीं, Sarabhai Vs Sarabhai, CID में काम कर चुकी Actress की सड़क हादसे में मौत

Vaibhavi Upadhyay Passes Away: वैभवी उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक कार

एक्सीडेंट में निधन

वैभवी नहीं रहीं, Sarabhai Vs Sarabhai, CID में काम कर चुकी Actress की सड़क हादसे में मौत


TV Actress Vaibhavi Upadhyaya Died
जाने माने सीरियल 'Sarabhai Vs Sarabhai' फेम एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyaya का निधन हो गया है। Himachal में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक्ट्रेस ने अपनी जान गवां दी। 

वैभवी नहीं रहीं, Sarabhai Vs Sarabhai, CID में काम कर चुकी Actress की सड़क हादसे में मौत

आखिर कैसे हुआ Vaibhavi Upadhyaya का एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Himachal के Kullu में एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyaya का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ कार में ट्रैवल कर रही थीं। तभी एक टर्न पर गाड़ी ने कंट्रोल खो दिया और ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक़ वैभवी अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ Fortuner गाड़ी में बंजार की तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रही थीं। उसी दौरान बंजार के पास सिधवा में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे करीब 50 फुट नीचे गिर गई।सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा, तब तक उनकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से जय सुरेश गांधी को बाहर निकाला गया और उनका बंजार अस्पताल में इलाज किया गया।


खुशमिजाजी के लिए मशहूर थीं Vaibhavi Upadhyaya

हमेशा अपनी हंसी और मुस्कान से लोगों का दिल जीतन वाली एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyaya ने दुनिया से अलविदा कहकर लोगों को अचानक एक बड़ा झटका दिया। वो हमेशा अपनी खुशमिजाज अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। 



Vaibhavi Upadhyaya कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, लेकिन 'साराभाई वर्सेज साराभाई' सीरियल से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इस शो में उनका नाम जैस्मिन था। लोगों ने उनकी एक्टिंग और किरदार को खूब सराहा था। उन्होंने Deepika Padukone की फिल्म छपाक में भी काम किया था।


इन फिल्मों में वैभवी ने किया था काम

वैभवी उपाध्याय ने पर्दे पर कम लेकिन बहुत ही दमदार किरदार निभाए हैं। उन्होंने फिल्म 'जीरो किलोमीटर्स', 'प्लीज फाइंड अटैच्ड', 'साराभाई वर्सेस साराभाई', दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक', राजकुमार की मूवी 'सिटीलाइट', 'क्या कुसूर है अमरा का', 'संरचना' जैसे तमाम शोज किए हैं। उनके जाने से इंडस्ट्री में मातम का माहौल पसर गया है।







पिछले 4 दिनों में इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स की मौत की खबर सामने आ रही है।  

हाल ही में जहां टीवी स्टार Aditya Singh Rajput के गम से फैंस उबर नहीं पाए थे कि बुधवार की सुबह एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। टीवी इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारे  Vaibhavi Upadhyaya और Nitesh Pandey का निधन हो गया।

सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है, इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है

पहले मशहूर शायर शहरयार की यह ग़ज़ल पढ़िए... सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है दिल है तो धड़कने...